Skip to main content

छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

       छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)
छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.


आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature

  • मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
  • सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
  • दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.

आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole

  • सफेद चना ( काबुली चना)  -  250 ग्राम (1 1/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
  • टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
  • धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • विधि - How to make Chole Bhature

    चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
    टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
    कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
    कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
    छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
    चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा

Comments

Popular posts from this blog

Daal banane ki vidhi

                                                                  Daal banane ki vidhi Dal banane ki vidhi एक Indian cuisine है जोकि उत्तर भारत की जान होती है. उत्तर भारत में तुवर दाल के बिना कोई भी खाना अधूरा होता है इसे अरहर दाल भी कहतें हैं. उत्तर भारत में प्रतिदिन दोपहर के lunch में एक बार जरूर परोसी जाती है. वैसे दाल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है क्योंकि दाल एक प्रोटीन का बहुत ही अच्छा source होता है. इसलिए हम सभी को प्रतिदिन दाल का सेवन अवश्य करना चाहिए. रोज का खाना हो या फिर कोई function हो उत्तर भारत में शादी के खास मौके पर भी dal banane ki vidhi की recipe जरूर बनाई जाती है. रोज तो हम सादी दाल बनाकर खाते ही हैं को पर क्यों ना हम इस dal banane ki vidhi को तड़का लगा कर इसके स्वाद में चार चांद लगा दे. यह dal banane ki vidhi में दाल को fry करके बनाया जाता है. जो कि प्याज, टमाटर, ...