Skip to main content

थेपला' है नाश्ते का बेस्ट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, ऐसे बनाएं इसे

थेपला' है नाश्ते का बेस्ट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, ऐसे बनाएं इसे

'थेपला' है नाश्ते का बेस्ट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, ऐसे बनाएं इसे

ब्रेकफास्ट में हेल्दी के साथ ही कुछ टेस्टी भी खाने का मन है तो बनाएं मेथी थेपला। जिसे बिना सब्जी के भी चाय या चटनी के साथ खा सकते हैं। जानेंगे इसकी रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
गेहूं आटा- 1 कप, बेसन- 1/4 कप, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/2 टीस्पून, अजवायन- 1/4 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, मेथी- 1 कप (बारीक कटी), तेल- आटा गूंथने के लिए
विधि :
मेथी के पत्तों को बारीक काट लें।
अब एक बाउल में कटी हुई मेथी, आटा, बेसन, हल्दी, मिर्च, अजवायन, नमक और तेल डालकर मिक्स करें।
पानी की सहायता से नरम आटा गूंद लें। 20 मिनट तक ढककर रख दें।
हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लें।
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे पतला-पलता बेल लें।
तवा गरम करें और उस पर थेपला को डालकर दोनों तरफ से सेंके।
ऐसे ही बाकी थेपले भी बना लें।
अब थेपले को अचार, चटनी के साथ सर्व करें।


Comments

Popular posts from this blog

Daal banane ki vidhi

                                                                  Daal banane ki vidhi Dal banane ki vidhi एक Indian cuisine है जोकि उत्तर भारत की जान होती है. उत्तर भारत में तुवर दाल के बिना कोई भी खाना अधूरा होता है इसे अरहर दाल भी कहतें हैं. उत्तर भारत में प्रतिदिन दोपहर के lunch में एक बार जरूर परोसी जाती है. वैसे दाल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है क्योंकि दाल एक प्रोटीन का बहुत ही अच्छा source होता है. इसलिए हम सभी को प्रतिदिन दाल का सेवन अवश्य करना चाहिए. रोज का खाना हो या फिर कोई function हो उत्तर भारत में शादी के खास मौके पर भी dal banane ki vidhi की recipe जरूर बनाई जाती है. रोज तो हम सादी दाल बनाकर खाते ही हैं को पर क्यों ना हम इस dal banane ki vidhi को तड़का लगा कर इसके स्वाद में चार चांद लगा दे. यह dal banane ki vidhi में दाल को fry करके बनाया जाता है. जो कि प्याज, टमाटर, ...