Skip to main content

खाने से रोक नहीं पाएंगे देसी स्टाइल में बना टेस्टी 'आलू-बैंगन चोखा'

खाने से रोक नहीं पाएंगे देसी स्टाइल में बना टेस्टी 'आलू-                    बैंगन चोखा'

खाने से रोक नहीं पाएंगे देसी स्टाइल में बना टेस्टी 'आलू-बैंगन चोखा'
घर, ऑफिस, बच्चे, ग्रांड पेरेंट्स की देखभाल के साथ ही कुकिंग भी फिलहाल एक बड़ा चैलेंज हैं।ऐसे में झटपट से बनने वाली डिशेज के बारे में जानना है जरूरी। तो आइए जानते हैं ऐसी ही एक डिश

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
बैंगन- एक बड़ा, आलू- दो छोटे, टमाटर- एक बड़ा, लहसुन- पांच से छह कटे हुए, हरी मिर्च- एक, सरसों तेल- दो चम्मच, नमक- स्वादानुसार
विधि :
बैंगन को गैस पर भून लें। पूरी तरह भूना है या नहीं ये देखने के लिए चाकू डालकर चेक करते रहें।
इसी तरह आलू और टमाटर भी भून लें।
अब सबके छिलके उतार लें।
अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। सरसों का तेल स्वाद को और बढ़ाता है। अब इसमें प्याज डालकर भूनें। फिर कटे हुए लहसुन डालें साथ ही टमाटर भी। थोड़ा भून जाएं तो इसमें बैंगन और आलू डाल दें। अब सबको अच्छे से भूनें। थोड़ी देर बाद इसकी खुशबू आने लगेगी। बस इसमें नमक मिलाएं और फिर हरी धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
दूसरा तरीका
आलू, बैंगन और टमाटर को भूनने के बाद इन्हें अच्छे से मैश कर लें।अब एक बाउल में कटा लहसुन, नमक और हरी मिर्च डालकर इसे अच्छे से चम्मच की मदद से थोड़ा तोड़ लें। अब इसे आलू-बैंगन वाले मिक्सचर में डाल दें। इसके बाद इसमें कच्चा सरसों का तेल डालें। सबको अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार है आपका चोखा।

Comments

Popular posts from this blog

Daal banane ki vidhi

                                                                  Daal banane ki vidhi Dal banane ki vidhi एक Indian cuisine है जोकि उत्तर भारत की जान होती है. उत्तर भारत में तुवर दाल के बिना कोई भी खाना अधूरा होता है इसे अरहर दाल भी कहतें हैं. उत्तर भारत में प्रतिदिन दोपहर के lunch में एक बार जरूर परोसी जाती है. वैसे दाल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है क्योंकि दाल एक प्रोटीन का बहुत ही अच्छा source होता है. इसलिए हम सभी को प्रतिदिन दाल का सेवन अवश्य करना चाहिए. रोज का खाना हो या फिर कोई function हो उत्तर भारत में शादी के खास मौके पर भी dal banane ki vidhi की recipe जरूर बनाई जाती है. रोज तो हम सादी दाल बनाकर खाते ही हैं को पर क्यों ना हम इस dal banane ki vidhi को तड़का लगा कर इसके स्वाद में चार चांद लगा दे. यह dal banane ki vidhi में दाल को fry करके बनाया जाता है. जो कि प्याज, टमाटर, ...